भदोही में फर्जी और कूटरचित तरीके से जमानत लेने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Ads

भदोही में फर्जी और कूटरचित तरीके से जमानत लेने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 05:27 PM IST

भदोही (उप्र), 25 जुलाई (भाषा) भदोही जिले की पुलिस ने एक पेशेवर जमानतदार को फर्जी और कूटरचित तरीके से शराब तस्कर की जमानत लेने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार जमानतदार की पहचान लालजी (56) के रूप में हुई है।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी को आज जिला कचहरी के पास से उस वक़्त गिरफ्तार किया गया, जब वह किसी की ज़मानत लेने को कूटरचित दस्तावेज़ तैयार करवा रहा था।

त्यागी के अनुसार लालजी ने दो दिन पहले शामली जिले के मनोज कुमार उर्फ़ राहुल सैनी (शराब तस्कर) की जमानत ली थी।

एसपी ने बताया की लालजी से हुई पूछताछ और पुलिस रिकार्ड की जांच में यह तथ्य सामने आया कि उसने हत्या, हत्या के प्रयास लूट, पाक्‍सो अधिनियम, आयुष अधिनियम, अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्‍याचार निवारण) अधिनियम, शराब तस्करी में शामिल दो दर्जन से अधिक अपराधियों की ज़मानत एक ही संपत्ति को बार बार बंधक रखकर, फर्जी शपथ पत्र, खतौनी और कूटरचित दस्तावेज़ अदालत में लगाकर जमानत ली है।

त्यागी ने बताया कि गोपीगंज थानाक्षेत्र में पकडे गए शराब तस्कर मनोज कुमार उर्फ़ राहुल सैनी को दो दिन पहले लालजी ने इसी तरह फर्जी दस्‍तावेज अदालत में लगाकर जिला जेल से रिहा कराया और बाद में वह फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले गिरफ्तार पेशेवर जमानतदार लालजी और फरार शराब तस्कर मनोज कुमार उर्फ राहुल सैनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में ज्ञानपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि आरोपी पेशेवर जमानतदार को विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा जा रहा है जबकि फरार शराब तस्कर मनोज कुमार की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार