दिल्ली में वायु प्रदूषण काबू करने के लिए जारी होगी कार्य योजना

दिल्ली में वायु प्रदूषण काबू करने के लिए जारी होगी कार्य योजना

दिल्ली में वायु प्रदूषण काबू करने के लिए जारी होगी कार्य योजना
Modified Date: September 26, 2023 / 10:05 pm IST
Published Date: September 26, 2023 10:05 pm IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सर्दियों में शहर में वायु प्रदूषण को काबू करने के लिए 29 सितंबर को एक कार्य योजना जारी करेंगे।

बीते साल जारी कार्य योजना में पराली प्रबंधन, धूल प्रदूषण, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन, खुले में कूड़े को जलाने और औद्योगिक प्रदूषण समेत अन्य पर ध्यान दिया गया था।

एक बयान में राय के हवाले से कहा गया है, “ हम संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली में सर्दियों में होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक कार्य योजना तैयार कर रहे हैं। सभी निर्माण एजेंसियों को धूल प्रदूषण से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किये गये हैं।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल 29 सितंबर को कार्य योजना पेश करेंगे।

भाषा

नोमान रमण

रमण

रमण


लेखक के बारे में