BJP के घोषणापत्र को देखकर थलाइवा रजनीकांत को आई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद

BJP के घोषणापत्र को देखकर थलाइवा रजनीकांत को आई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद

BJP के घोषणापत्र को देखकर थलाइवा रजनीकांत को आई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: April 9, 2019 10:27 am IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में पूरे देश में सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। राजनीतिक दलों के नेता चुनावी सभा को संबोधित कर जनता को साधने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में थलाइवा रजनीकांत का बड़ा बयान सामने आया है। रजनीकांत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी वादे में नदियों को आपस में जोड़ने की की घोषणा की है। इस योजना की शुरुआत पूर्व पीएम अटल बिहारीी वाजपेयी के कार्यकाल में हुई थी। मैने उनसे मिलकर यह सुझाव दिया थर, जो उन्हें पसंद आया। अगर भाजपा सरकार में आकर इस योजना को आगे बढ़ाती है तो जनता को इससे खुशी होगी। रजनीकांत का ये बयान उस वक्त आया है जब लगभग 600 कलाकारों ने सोशल मीडिया और अन्य माद्यमों से पीएम मोदी को वोट नहीं देने की अपील कर रहे हैं।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>Rajinikanth in Chennai: I have been advocating the project of interlinking of rivers since the time AB Vajpayee was the PM, he had accepted my idea. BJP in their 2019 manifesto has promised to undertake the project. People will be happier if this is done. <a href=”https://twitter.com/hashtag/TamilNadu?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#TamilNadu</a> <a href=”https://t.co/n6qOLCkuvj”>pic.twitter.com/n6qOLCkuvj</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1115552305926033408?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 9, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

गौरतलब है कि हाल ही में थिएटर और सिनेमा से जुड़े 600 से अधिक कलाकारों ने जनता के नाम एक खुला पत्र लिखकर बीजेपी को वोट ना देने की अपील की है। जिन कलाकारों और फ़िल्मकारों ने मोदी सरकार को वोट ना देने की अपील का लेटर साइन किया है, उनमें विशाल भारद्वाज, इम्तियाज़ अली, नंदिता दास, गोविंद निहलानी, सईद मिर्ज़ा, ज़ोया अख़्तर, कबीर ख़ान, महेश भट्ट, शुभा मुदगल और अदिति राव हैदरी भी शामिल हैं। इस बारे में बात करते हुए नंदिता दास ने कहा था कि सिर्फ़ मोदी सरकार ही नहीं, उन लोगों ने ऐसे सभी राजनीतिक दलों के पक्ष में मतदान ना करने की अपील की है, जो सांप्रदायिकता आधार पर लोगों को बांटने की राजनीति करते हैं।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/Yv1go0z6Eqo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"