Vijay Tiruchirapalli East Seat Resignation: मुख्यमंत्री बनते ही एक्टर विजय ने दे दिया इस्तीफा, केवल इस सीट से बने रहेंगे विधायक
मुख्यमंत्री बनते ही एक्टर विजय ने दे दिया इस्तीफा, केवल इस सीट से बने रहेंगे विधायक, Actor Vijay Tiruchirapalli East Seat Resignation
- मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट से दिया इस्तीफा
- पेरम्बूर सीट को बरकरार रखने का फैसला, उपचुनाव की संभावना बढ़ी
- 60 साल बाद तमिलनाडु में DMK और AIADMK के अलावा किसी अन्य दल की सरकार बनी
बेंगलुरुः Vijay Tiruchirapalli East Seat Resignation: तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दो सीट जीत दर्ज करने वाले मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीट से इस्तीफा दिया। उन्होंने पेरम्बूर सीट बरकरार रखी है। बता दें कि विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और उन्होंने दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी।
Vijay Tiruchirapalli East Seat Resignation: एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले, विजय ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसमें कहा गया कि उन्होंने पत्र मंत्रियों के.ए. सेंगोट्टैयन और पी. वेंकटरमन के माध्यम से विधानसभा के प्रमुख सचिव के. श्रीनिवासन को भिजवाया।
राहुल गांधी की मौजूदगी में विजय ने ली शपथ
विजय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में रविवार को यहां रंगारंग समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसी के साथ ही इस दक्षिणी राज्य में 60 साल में पहली बार द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से इतर किसी दल की सरकार बनी। शपथ ग्रहण के बाद विजय ने पारदर्शी शासन का वादा करते हुए कहा कि राज्य में सत्ता का केवल केंद्र वही होंगे। विजय ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में अपने पहले संबोधन में कहा कि ”वास्तविक धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय” के लिए प्रतिबद्ध शासन का नया युग अब शुरू हो गया है।
- CM Sai Jashpur Visit News: काबिलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, इस क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात
- Yogi Cabinet Expansion Ministers list: यूपी में ये 8 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ! योगी कैबिनेट विस्तार से पहले आ गई फाइनल लिस्ट…
- Hooghly TMC Worker Murder : चुनावी नतीजों के बाद फिर दहला बंगाल! हुगली में TMC कार्यकर्ता का मर्डर, महुआ मोइत्रा बोलीं- ‘शपथ के बाद जल रहा है बंगाल’
- Chhindwara Fake Baba Blackmailing: ढोंगी बाबा बेनकाब, युवती से करवाता था ऐसा गंदा काम, फिर ब्लैकमेल कर युवकों से वसूलते थे मोटी रकम, जानकर उड़ जाएंगे होश
- Galaxy S25 Ultra Discount: 1 लाख रुपये वाला Galaxy S25 Ultra अब आधे दाम के करीब! ऐसी छप्परफाड़ डील कि लोग रातों-रात खरीदने दौड़ पड़े, जानें कहां मिल रहा ये ऑफर्स
- Bhanpuri Shav Dafan Vivad : इंसान की मौत के बाद भी नहीं थमा विवाद! अंतिम संस्कार के वक्त इस वजह से भारी बवाल, पुलिस की मौजूदगी में बदला गया फैसला

Facebook


