Hooghly TMC Worker Murder : चुनावी नतीजों के बाद फिर दहला बंगाल! हुगली में TMC कार्यकर्ता का मर्डर, महुआ मोइत्रा बोलीं- ‘शपथ के बाद जल रहा है बंगाल’

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद जारी हिंसा के बीच हुगली जिले के गोघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता सहदेव बाग का शव बरामद हुआ है। मृतक स्थानीय पंचायत सदस्य के पति थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि पार्टी नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Hooghly TMC Worker Murder : चुनावी नतीजों के बाद फिर दहला बंगाल! हुगली में TMC कार्यकर्ता का मर्डर, महुआ मोइत्रा बोलीं- ‘शपथ के बाद जल रहा है बंगाल’

Hooghly TMC Worker Murder

Modified Date: May 10, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: May 10, 2026 3:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हुगली के गोघाट में टीएमसी कार्यकर्ता सहदेव बाग का खून से लथपथ शव मिला।
  • सहदेव शनिवार रात से लापता थे, रविवार सुबह पार्टी कार्यालय के पीछे शव बरामद हुआ।
  • टीएमसी नेताओं ने हत्या की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की।

कोलकाता : Hooghly TMC Worker Murder पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 208 सीटें जीतकर टीएमसी (TMC) को करारी शिकस्त दी है, लेकिन नतीजों के बाद सामने आई तस्वीर बेहद डरावनी है। राज्य के कई जिलों में हत्या, गोलीबारी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं से माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया है। सबसे सनसनीखेज मामला मध्यमग्राम से सामने आया था , जहां अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की बेहद करीब से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी कड़ी में अब एक और चौकाने वाला मामला हुगली जिले से सामने आया है । गोघाट इलाके में रविवार सुबह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सक्रिय कार्यकर्ता का लहूलुहान शव बरामद हुआ। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

लापता होने के बाद मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय सहदेव बाग के रूप में हुई है, जो नकुंडा ग्राम पंचायत की टीएमसी सदस्य चाइना बाग के पति थे। सहदेव शनिवार रात से ही लापता थे। रविवार सुबह जब एक ग्रामीण फूल तोड़ने के लिए कोटा नकुंडा इलाके में गया, तो उसकी नज़र तृणमूल पार्टी कार्यालय के ठीक पीछे पड़ी। वहां सहदेव का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। Hooghly TMC Worker Murder  हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए गोघाट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

महुआ मोइत्रा का केंद्र पर तीखा हमला

बंगाल में जारी इस हिंसा पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर सीधे तौर पर केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘परिवर्तन’ की शपथ के ठीक अगले दिन भी बंगाल जल रहा है। महुआ मोइत्रा के अनुसार, खेजुरी में बीजेपी के गुंडों ने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की लगभग 60 दुकानों को आग के हवाले कर दिया है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तीखे लहजे में पूछा कि आखिर अब वो केंद्रीय सुरक्षा बलों की 700 कंपनियां कहाँ हैं, जिन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया था?

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.