Bhanpuri Shav Dafan Vivad : इंसान की मौत के बाद भी नहीं थमा विवाद! अंतिम संस्कार के वक्त इस वजह से भारी बवाल, पुलिस की मौजूदगी में बदला गया फैसला

बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वन भूमि पर शव दफनाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शव को जगदलपुर के करकपाल कब्रिस्तान ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

Bhanpuri Shav Dafan Vivad : इंसान की मौत के बाद भी नहीं थमा विवाद! अंतिम संस्कार के वक्त इस वजह से भारी बवाल, पुलिस की मौजूदगी में बदला गया फैसला

Bhanpuri Shav Dafan Vivad

Modified Date: May 10, 2026 / 02:33 pm IST
Published Date: May 10, 2026 2:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भानपुरी में ईसाई महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद
  • विश्व हिंदू परिषद ने वन विभाग की जमीन पर दफन का विरोध किया।
  • पुलिस की समझाइश के बाद शव को करकपाल कब्रिस्तान में दफनाया गया।

बस्तर: Bhanpuri Shav Dafan Vivad छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी पंचायत में शव दफन को लेकर आज जमकर बवाल देखने को मिला। क्रिश्चियन समाज की एक महिला के निधन के बाद उसके शव को दफनाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने विरोध जताया, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। विश्व हिंदू परिषद ने उसे फॉरेस्ट की जमीन शव दफाने को लेकर विरोध जताया। इस पूरे मामले में की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद परिजनों ने शव को करकपाल कब्रिस्तान में दफ़न किया।

Bhanpuri Panchayat Dispute शव दफन को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने किया विरोध

दरअसल भानपुरी पंचायत निवासी आर. कुर्रे, जो क्रिश्चियन समाज से थीं, उनका कल निधन हो गया था। आज परिजनों द्वारा गांव में ही शव को दफनाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और दफन का विरोध करने लगे। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।

जगदलपुर कब्रिस्तान में शव करना चाहिए दफ़न

उन्होंने विरोध जताते हुए कहा की स्थान पर शव दफनाया जा रहा है वह वन विभाग की जमीन है क्रिश्चन समाज वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है उनका कहना है कि दफनाने के लिए जगदलपुर में कब्रिस्तान उपलब्ध है, इसलिए शव को वहीं दफनाया जाना चाहिए।

शव को करकपाल कब्रिस्तान में किया दफन

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद स्थिति को शांत कराया गया।पुलिस की समझाइश के बाद शव को जगदलपुर के करकपाल कब्रिस्तान ले जाया गया।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.