अदाणी ने झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, दो बिजली परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

अदाणी ने झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, दो बिजली परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

अदाणी ने झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, दो बिजली परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
Modified Date: February 22, 2026 / 03:51 pm IST
Published Date: February 22, 2026 3:51 pm IST

रांची, 22 फरवरी (भाषा) अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने रविवार को झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अदाणी कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर नगरी पहुंचे और सीधे गर्भगृह में जाकर ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना की।

पुजारियों की एक टीम ने पूजा-अनुष्ठान में उद्योगपति की सहायता की, जिसमें बेलपत्र अर्पित करना, पवित्र जल चढ़ाना और वैदिक मंत्रोच्चार शामिल था।

मंदिर के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में अदाणी ने कहा कि उन्होंने देश की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा, ‘बाबाधाम में पूजा करने की मेरी लंबे समय से इच्छा थी।’

झारखंड के देवघर जिले में स्थित बैद्यनाथ धाम, पूर्वी भारत के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां विशेष रूप से ‘सावन’ के महीने में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

अदाणी समूह के एक प्रवक्ता ने बताया कि उद्योगपति गोड्डा में कंपनी के 1,600 (800 मेगावाट गुणा 2) मेगावाट क्षमता वाले ‘अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल’ ताप विद्युत संयंत्र के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके अलावा, वह बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती का भी दौरा करेंगे। वहां वह स्थापित किए जाने वाले 2,400 मेगावाट (800 मेगावाट गुणा 3) क्षमता के ‘ग्रीनफील्ड अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल’ संयंत्र की प्रगति का जायजा लेंगे।

भाषा

प्रचेता दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में