UP Politics News: अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम को दिया ऑफर, कहा – 100 विधायक लाओ और सीएम बन जाओ, फिर मिला ऐसा जवाब
UP Politics News: अखिलेश यादव ने बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रेजेश पाठक को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है।
UP Politics News| Photo Credit: X.com Screengrab
- आज विदेश दौरे पर रवाना होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ।
- सीएम के विदेश दौरे से पहले गरमाई प्रदेश की सियासत।
- अखिलेश यादव ने दोनों उप मुख्यमंत्रियों को दिया सीएम बनने का ऑफर।
UP Politics News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर रवाना होंगे। सीएम योगी के विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रेजेश पाठक को मुख्यमंत्री बनने का (UP Politics News) ऐसा ऑफर दिया जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया।
सपा प्रमुख ने कहा – 100 विधायक लाओ मुख्यमंत्री बन जाओ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, ‘मैं फिर से दोनों डिप्टी सीएम को ऑफर दे रहा हूं, 100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ. इसके आगे उन्होंने कहा कि भाई जो 100 विधायक लाएगा वही तो मुख्यमंत्री होगा. हालांकि अखिलेश यादव के इस ऑफर पर अब बीजेपी ने भी (UP Politics News) पलटवार किया है।
अखिलेश के बयान पर भाजपा का पलटवार
UP Politics News: अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि, अखिलेश यादव का बयान उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। शुक्ला ने कहा, ‘सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब राजनेता कम और पोगो चैनल के कैरेक्टर ज्यादा लगते हैं, जब भी वो टीवी पर आते हैं तो लोग मुस्कुराने लगते हैं। (UP Politics News) वो गंभीर मुद्दों पर भी हंसी-ठिठोली करते हैं. जनता उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है।’
भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने आरोप लगाया कि, अखिलेश यादव का यह बयान उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर असमंजस और निराशा को दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और स्थिरता चाहती है, न कि बयानबाजी और व्यंग्य।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Indian Labourer Saudi Prison : सऊदी की जेल में कैद घर का इकलौता कमाने वाला, जर्जर चौखट पर टिकी निगाहें, अब सरकार से मदद की आखिरी गुहार
- Liquor Price Hike: बढ़ गए देसी शराब के दाम, अब एक बोतल के लिए देने होंगे इतने रुपए, 100 ML का मिनिएचर ‘बच्चा’ भी खरीद सकेंगे ग्राहक
- MG Starlight 560 Details: मैजेस्टर के बाद अब एमजी लाने जा रही एक और दमदार SUV, मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानें कब तक आएगी बाजार में

Facebook


