गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त कोरोना वायरस से संक्रमित
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त कोरोना वायरस से संक्रमित
नोएडा, 27 नवंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह कोविड-19 से पीड़ित हैं। बृहस्पतिवार रात को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अधिकारी, कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नोएडा जोन प्रथम के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह की तबीयत खराब होने पर उनकी कोविड-19 संबंधी जांच करवाई गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। अग्रवाल ने बताया कि सिंह का उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक ढाई सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी कोविड-19 से पीड़ित पाए जा चुके हैं जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। भाषा सं.
मानसीमानसी

Facebook


