कुछ दिनों के अवरोध के बाद लोकसभा में निर्बाध तरीके से चला प्रश्नकाल

Ads

कुछ दिनों के अवरोध के बाद लोकसभा में निर्बाध तरीके से चला प्रश्नकाल

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 12:21 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 12:21 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) बजट सत्र के दूसरे चरण में विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही सोमवार को पहली बार पूरी तरह निर्बाध तरीके से संपन्न हुई।

सदन की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने अपने मुद्दे उठाने का प्रयास किया। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद उन्हें अपनी बात रखने का अवसर देंगे।

विपक्षी सदस्यों ने सदन में पिछले दिनों पश्चिम एशिया के हालात की वजह से एलपीजी गैस की कथित तौर पर कमी होने के मुद्दे को उठाते हुए नारेबाजी की जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका।

बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत नौ मार्च को हुई और तब से विपक्ष के प्रदर्शन के कारण प्रश्नकान की कार्यवाही नहीं हो सकी थी।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कुछ सांसदों द्वारा सदन के अंदर बैनर, तख्तियां, पोस्टर दिखाने और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर रविवार को ‘गहरी चिंता’ व्यक्त की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपने सदस्यों के बीच अनुशासन और उच्च नैतिक आचरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

भाषा वैभव हक

हक