Kalahandi Naxalites Surrender News || Image- Aam Aadmi Patrika file
Kalahandi Naxalites Surrender News: भुनेश्वर: ओडिशा के कालाहांडी जिले में रविवार को 11 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी ने भवानिपटना रिजर्व पुलिस ग्राउंड में हथियार डाल दिए। इस दौरान ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया मौजूद रहे। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी बंसाधारा-गुमुसर-नागबली (BGN) डिवीजन से जुड़े हुए थे। ऐसे में जब सशस्त्र माओवाद के खात्मे की तारीख करीब है, इस बीच ओडिशा पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
मीडिया से बातचीत में डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने बताया कि बंसाधारा-गुमुसर-नागबली डिवीजन अब लगभग समाप्त हो चुका है। अब केवल करीब 15 माओवादी ही बचे हैं, जो कंधमाल, रायगढ़ा और कालाहांडी के ट्राई-जंक्शन इलाके में सक्रिय हैं। उन्होंने इन बचे हुए माओवादियों से भी सरकार की नई पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पण करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि उन्हें पूरी सहायता दी जाएगी।
Kalahandi Naxalites Surrender News: इससे पहले 2 मार्च को डीजीपी खुरानिया ने बोलांगीर और बरगढ़ जिलों को नक्सल मुक्त घोषित किया था। उन्होंने बताया कि लंबे समय से चल रहे संयुक्त अभियान, सटीक खुफिया जानकारी, केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय और स्थानीय लोगों के सहयोग से इन दोनों जिलों में नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह खत्म किया जा सका है।
उन्होंने कहा कि यह बड़ी सफलता पुलिस बल के साहस, संयम और समर्पण के कारण संभव हो पाई है। साथ ही उन्होंने अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और जवानों को बधाई दी और जनता के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। डीजीपी ने यह भी कहा कि राज्य के अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि जल्द से जल्द नक्सल समस्या को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
Kalahandi Naxalites Surrender News: गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में ओडिशा के कंधमाल जिले में एक बड़े अभियान में 6 नक्सली मारे गए थे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
STORY | 11 Maoists surrender with arms before Odisha Police in Kalahandi
Eleven Maoists, including a Divisional Committee Member (DCM), carrying a bounty of Rs 22 lakh, surrendered before Odisha Police in Kalahandi district on Sunday, an officer said.
READ:… pic.twitter.com/gR853EBSZP
— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2026
ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब
सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी
ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की
बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में
हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे
ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे