Varanasi LPG Protest NSUI: नाली के गैस से चाय बनाना चाह रहे थे NSUI के नेता, पर पुलिस ने किया कुछ ऐसा, मच गया बवाल..!

Ads

Varanasi LPG Protest NSUI: वाराणसी में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कथित किल्लत को लेकर रविवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। छात्रों ने विरोध जताने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि देखते ही देखते मामला चर्चा में आ गया।

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 01:57 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 02:00 PM IST

Varanasi Nsui/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • गैस किल्लत पर अनोखा प्रदर्शन
  • नाले से गैस निकालने की कोशिश
  • पुलिस ने सामान किया जब्त

Varanasi LPG Protest NSUI: वाराणसी: वाराणसी में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कथित किल्लत को लेकर रविवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। छात्रों ने विरोध जताने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि देखते ही देखते मामला चर्चा में आ गया। दरअसल, छात्रों ने सड़क किनारे एक नाले के ऊपर टेबल रखकर गैस चूल्हा लगाया और नाले से पाइप जोड़कर चाय बनाने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन करने की कोशिश की। यह प्रदर्शन National Students’ Union of India (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं की ओर से किया जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Uttar Pradesh Police ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन में इस्तेमाल किया गया सामान जब्त कर लिया और दो छात्रों को हिरासत में ले लिया।

LPG crisis protest India: पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात थी

जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शन काशी विद्यापीठ मार्ग पर गेट नंबर एक के पास किया जाना था। प्रदर्शनकारी नाले से गैस निकलने की बात कहते हुए उसी से चूल्हा जलाने की कोशिश कर रहे थे, ताकि रसोई गैस की महंगाई और किल्लत के मुद्दे को उजागर किया जा सके। हालांकि पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात थी। सिगरा थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि इस मामले में ऋषभ पांडेय, आशीष मौर्या, रंजीत सेठ, किशन निगम, भरतलाल निगम और जतिन पटेल समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हो रहा था और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी आधार पर छह नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि किशन निगम और भरतलाल निगम का शांति भंग की धाराओं में चालान भी किया गया।

LPG shortage India news: घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो में पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है, जिसमें पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि उनके इस कृत्य से सड़क पर यातायात बाधित हो रहा है। वहीं छात्र जवाब देते हुए कहते नजर आते हैं कि वे नाले के ऊपर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस सख्त लहजे में छात्रों को वहां से हटने के लिए कहती है और उन्हें मौके से हटाया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें :-

विरोध प्रदर्शन किसने किया?

गैस किल्लत पर अनोखा प्रदर्शन

प्रदर्शन का तरीका क्या था?

नाले से गैस निकालने की कोशिश

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने सामान किया जब्त