दस सप्ताह तक संक्रमण दर में वृद्धि के बाद, गत दो सप्ताह से महामारी के मामलों में कमी : सरकार

दस सप्ताह तक संक्रमण दर में वृद्धि के बाद, गत दो सप्ताह से महामारी के मामलों में कमी : सरकार

दस सप्ताह तक संक्रमण दर में वृद्धि के बाद, गत दो सप्ताह से महामारी के मामलों में कमी : सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: May 20, 2021 12:32 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि 10 सप्ताह तक कोरोना वायरस संक्रमण दर में लगातार वृद्धि के बाद, पिछले दो सप्ताह से महामारी के मामलों में कमी की खबरें आ रही हैं।

इसने कहा कि 29 अप्रैल से पांच मई तक ऐसे जिलों की संख्या 210 थी जहां संक्रमण के मामलों में कमी आ रही थी, लेकिन 13 से 19 मई के बीच ऐसे जिलों की संख्या बढ़कर 303 हो गई है।

सरकार ने कहा कि सात राज्यों में संक्रमण के मामलों की दर 25 प्रतिशत से अधिक है, जबकि 22 राज्यों में यह 15 प्रतिशत से अधिक है।

इसने कहा कि भारत में फरवरी के मध्य से कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या में साप्ताहिक रूप से लगातार वृद्धि हो रही है और 12 सप्ताह में इसमें औसतन 2.3 गुना की वृद्धि हुई है।

सरकार ने कहा कि एक अध्ययन के अनुसार 50 प्रतिशत लोग अब भी मास्क नहीं पहनते, और जो लोग मास्क पहनते हैं, उनमें से लगभग 64 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो मास्क पहनकर सिर्फ अपना मुंह ढंकते हैं, लेकिन नाक को नहीं ढंकते।

इसने कहा कि जून के अंत तक कोविड-19 संबंधी जांच की दैनिक संख्या बढ़कर औसतन 45 लाख तक हो जाएगी।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में