स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद मचा बवाल, बोले ‘कोरोना से केवल भगवान ही हमें बचा सकते हैं’

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद मचा बवाल, बोले 'कोरोना से केवल भगवान ही हमें बचा सकते हैं'

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद मचा बवाल, बोले ‘कोरोना से केवल भगवान ही हमें बचा सकते हैं’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: July 16, 2020 6:31 pm IST

बेंगलुरू। कर्नाटक में कोरोन मरीजों के बढ़ते मामलों के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा है कि राज्य को केवल भगवान ही बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है, राज्य सरकार के कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में विफल रहने के कांग्रेस के आरोपों के बाद चित्रदुर्ग में बुधवार को मंत्री ने यह बयान दिया। मंत्री ने बाद में कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया।

ये भी पढ़ें: शिक्षा विभाग ने 30 से अधिक शिक्षकों को नौकरी से किया बर्खास्त, FIR भी दर्ज अब…

श्रीरामुलु ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, “बताइए यह किसका काम है, केवल भगवान ही हमें बचा सकते हैं, लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना ही एकमात्र उपाय है, ऐसी स्थिति में, कांग्रेस के नेता राजनीति के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं, यह किसी के लिए ठीक नहीं है।”

ये भी पढ़ें: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के 14 पुजारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्प…

श्रीरामुलु, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के आरोपों का जवाब दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि श्रीरामुलु और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर के बीच तालमेल न होने से राज्य सरकार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में विफल रही है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महामारी देश में तेजी से फैल रही है और अगले दो महीने अत्यधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: 264 करोड़ का पुल 29 दिन में ही ढह गया, मंत्री ने कहा- आपदा में तो स…

श्रीरामुलु ने बुधवार को दिए अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका मंतव्य यह था कि जब तक कोविड-19 का टीका नहीं बन जाता तब तक भगवान ही हमारी रक्षा कर सकते हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com