वायनाड में भूस्खलन के बाद अमित शाह ने केरल को केंद्र की तरफ से सहयोग का आश्वासन दिया

वायनाड में भूस्खलन के बाद अमित शाह ने केरल को केंद्र की तरफ से सहयोग का आश्वासन दिया

वायनाड में भूस्खलन के बाद अमित शाह ने केरल को केंद्र की तरफ से सहयोग का आश्वासन दिया
Modified Date: July 8, 2026 / 01:07 pm IST
Published Date: July 8, 2026 1:07 pm IST

तिरुवनंतपुरम, आठ जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन से फोन पर बात की और वायनाड में एक सुरंग परियोजना स्थल पर बारिश से भीगी मिट्टी का ढेर ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत और पांच लोगों के लापता होने के बाद राज्य को केंद्र की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, शाह ने घटना के बारे में जानकारी ली और मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

गृह मंत्री ने केरल सरकार द्वारा अब तक चलाए गए बचाव और राहत कार्यों पर संतोष भी जताया। शाह ने मुख्यमंत्री से घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश देने को कहा।

सतीशन ने उन्हें बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज हुई और वह पहले ही जांच कराने का फैसला कर चुका है।

मंगलवार को वायनाड जिले की मेप्पाडी पंचायत में करोड़ों रुपये की सुरंग परियोजना के स्थल पर बारिश से भीगी हुई मिट्टी का ढेर ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे में दस लोग घायल हो गए और पांच लापता हैं। केरल के दो मंत्रियों ने इस घटना को ‘‘मानव-जनित’’ आपदा बताया।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में