पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले भाजपा उम्मीदवारों ने किए मंदिरों के दर्शन

पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले भाजपा उम्मीदवारों ने किए मंदिरों के दर्शन

पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले भाजपा उम्मीदवारों ने किए मंदिरों के दर्शन
Modified Date: May 3, 2026 / 06:46 pm IST
Published Date: May 3, 2026 6:46 pm IST

कोलकाता, तीन मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने मतगणना से एक दिन पहले रविवार को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जीत की कामना की।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अपने गृह जिले ‘पूर्व मेदिनीपुर’ में काली और शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

अधिकारी नंदीग्राम से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वह कोलकाता के भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भी उम्मीदवार हैं।

सिलीगुड़ी के उम्मीदवार शंकर घोष ने रथाखोला कालीबाड़ी मंदिर में पूजा की।

घोष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने भाजपा की जीत और राज्य में ‘सत्ता परिवर्तन’ के लिए प्रार्थना की। राज्य में तृणमूल कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से शासन कर रही है।

खड़गपुर सदर के उम्मीदवार दिलीप घोष ने कोलकाता के न्यू टाउन स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसी इलाके में उनका निवास भी है। उन्होंने बताया कि ठकदारी काली मंदिर में उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की और भगवान शिव को धतूरा अर्पित कर जलाभिषेक किया।

कोलकाता पोर्ट से उम्मीदवार राकेश सिंह ने अपने क्षेत्र के मंदिर में पूजा की, जबकि चौरंगी सीट के उम्मीदवार संतोष कुमार पाठक ने बुर्राबाजार के मंदिर में दर्शन किए।

बहरामपुर के उम्मीदवार सुब्रत मैत्रा ने मुर्शिदाबाद जिले में अपने क्षेत्र के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में