प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले ही माकपा ने केरल में एनएच-66 खंड का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले ही माकपा ने केरल में एनएच-66 खंड का उद्घाटन किया
कोच्चि, 11 मार्च (भाषा) केरल में एनएच-66 के पूरे हो चुके हिस्से को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किए जाने से कुछ घंटे पहले ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इसके एक खंड का उद्घाटन कर दिया।
माकपा ने राज्य के लोक निर्माण मंत्री पी ए मोहम्मद रियास को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने के विरोध में यह कदम उठाया।
ऐसा बताया जा रहा है कि रियास राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के उन हिस्सों में से एक पर रोड शो करेंगे जिनका निर्माण पूरा हो चुका है और जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना है।
एनएच 66 के थलप्पडी-चेंगला खंड का उद्घाटन माकपा विधायक सी एच कुन्हंबू ने किया।
रियास का रोड शो कोझिकोड बाईपास के वेंगलम-रामनट्टुकारा खंड पर होगा।
इन दोनों खंडों का विस्तार कर इन्हें छह लेन का बनाया गया है और इन्हें पहले ही जनता के लिए खोल दिया गया है। इनका उद्घाटन प्रधानमंत्री को अपराह्न साढ़े 12 बजे करना था।
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


