एटा (उप्र), दो जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर तहसील के सकरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में अज्ञात लोगों द्वारा अहिल्याबाई होल्कर के नाम वाले साइनबोर्ड पर काला रंग पोतने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई और स्थानीय ग्रामीणों सहित बघेल समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह उस समय उजागर हुई जब गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास लगा साइनबोर्ड काले रंग से पुता मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यह कृत्य सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किया गया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सकरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
भाषा सं जफर मनीषा रंजन
रंजन