Bihar Me Bahan Se Shadi / Image Source : X
जमुई : Bihar Me Bahan Se Shadi बिहार के जमुई जिले से एक बेहद अनोखी और हैरान कर देने वाली लव स्टोरी सामने आई है। यहाँ रिश्ते में ममेरी-फुफेरी बहन लगने वाली दो लड़कियों—बीपीएससी शिक्षिका नयनश्री और राखी कुमारी को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अपने इस प्यार को मुकाम तक पहुंचाने के लिए राखी ने अपना जेंडर चेंज करा लिया और राहुल बन गई। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात-फेरे लेकर शादी रचा ली। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में जोरों पर है।
यह पूरा मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरला गांव का है। बचपन से साथ पली-बढ़ीं दोनों बहनों की नजदीकियां पटना में पढ़ाई के दौरान बढ़ीं। नयनश्री और राखी ने साल 2019 में एक साथ मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। आगे की पढ़ाई के लिए दोनों पटना चली गईं और वहां किराए का कमरा लेकर रहने लगीं। लड़की होने के कारण दोनों के परिवारों को कभी उन पर कोई शक नहीं हुआ।
पटना में रहकर दोनों बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने लगीं। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। साल 2025 में नयनश्री का चयन बीपीएससी शिक्षक के रूप में हो गया और वह वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय मेदनीपुर में शिक्षिका हैं। नौकरी लगने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। नयनश्री के कहने पर राखी जेंडर चेंज कराने के लिए तैयार हो गई। नयनश्री ने अपने नाम पर करीब 8 लाख रुपये का लोन लिया और दिल्ली के एक अस्पताल में राखी का जेंडर चेंज कराया, जिसके बाद राखी अब ‘राहुल’ बन गई।
नयनश्री के पिता सचिवालय में कर्मचारी हैं, जबकि राहुल के पिता कोलकाता में प्राइवेट जॉब करते हैं। राहुल की बड़ी बहन रेणु कुमारी ने बताया कि घरवालों को जेंडर चेंज और शादी की कोई जानकारी नहीं थी। दिल्ली से लौटने के एक महीने बाद और शादी करके घर पहुंचने पर ही परिजनों को इस पूरी बात का पता चला। इसके बाद नयनश्री ने 6 महीने पहले शुरू हुई इस जेंडर चेंज की प्रक्रिया को पूरा कराया और राखी से राहुल बने अपने पार्टनर की मांग में सिंदूर भरकर उसे जीवनसाथी बना लिया। फिलहाल यह अनोखी शादी जमुई और सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।
बिहार : बैंक से लोन लेकर कराया लिंग परिवर्तन, फिर फुफेरी बहन से रचाई शादी, जमुई में प्यार के लिए बदली पहचान, फिर फुफेरी बहन से रचाई शादी। जमुई में BPSC शिक्षिका राखी ने बैंक से लोन लेकर लिंग परिवर्तन कराया और राहुल बनने के बाद अपनी फुफेरी बहन से विवाह कर लिया। यह अनोखी शादी पूरे… pic.twitter.com/RqiJgs4ESf
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 1, 2026