बुलंदशहर में अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी

Ads

बुलंदशहर में अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 02:25 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 02:25 PM IST

बुलंदशहर (उप्र), दो जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मंगलवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक ने घर के बाहर खड़े वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे इस तीन वाहन और घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना खुर्जा क्षेत्र के झमका गांव में सुबह करीब चार बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, ट्रक ने आवास के बाहर खड़े वाहनों को टक्कर मारी, जिससे घर के सामने का हिस्सा और तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने बताया कि घर में सो रहे दो परिवारों के सभी 17 सदस्य सुरक्षित बच गए ।

थाना प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर मनीषा रंजन

रंजन