अहमदाबाद के पुलिसकर्मियों को ‘मिशन फिट खाकी’ पहल के तहत फिटनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा

अहमदाबाद के पुलिसकर्मियों को 'मिशन फिट खाकी' पहल के तहत फिटनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा

अहमदाबाद के पुलिसकर्मियों को ‘मिशन फिट खाकी’ पहल के तहत फिटनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा
Modified Date: March 10, 2026 / 11:16 pm IST
Published Date: March 10, 2026 11:16 pm IST

अहमदाबाद, 10 मार्च (भाषा) अहमदाबाद पुलिस के लगभग 100 कर्मियों को हाल ही में शुरू की गई एक पहल के तहत उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए फिटनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

‘मिशन फिट खाकी’ नामक पहल के तहत इन कर्मियों ने मंगलवार को चिकित्सा परीक्षण और पूर्ण स्वास्थ्य मूल्यांकन कराया।

अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक ने कहा, “30 से अधिक बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) वाले लगभग 100 पुलिसकर्मियों को ‘मिशन फिट खाकी’ में शामिल किया गया है। उनकी लंबाई और वजन सहित चिकित्सा जांच की गई है और इसके बाद उनके स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए 12 सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।’

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में