‘एआई समिट’ ने भारत को ‘ग्लोबल साउथ’ की अग्रणी आवाज के रूप में स्थापित किया: क्यूबा की मंत्री

'एआई समिट' ने भारत को 'ग्लोबल साउथ' की अग्रणी आवाज के रूप में स्थापित किया: क्यूबा की मंत्री

‘एआई समिट’ ने भारत को ‘ग्लोबल साउथ’ की अग्रणी आवाज के रूप में स्थापित किया: क्यूबा की मंत्री
Modified Date: February 22, 2026 / 12:58 am IST
Published Date: February 22, 2026 12:58 am IST

बेंगलुरु, 21 फरवरी (भाषा) क्यूबा की संचार मंत्री मायरा अरेविच मारिन ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ ने भारत को मानव-केंद्रित और न्यायसंगत कृत्रिम बुद्धिमत्ता ढांचे को आगे बढ़ाने में ‘ग्लोबल साउथ’ की एक अग्रणी आवाज के रूप में स्थापित किया है।

नयी दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को आयोजित ‘एआई समिट’ में भाग लेने के बाद यहां भारत-क्यूबा आईटी फोरम के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मारिन ने इस सम्मेलन को वैश्विक प्रौद्योगिकी शासन में एक निर्णायक क्षण बताया।

मारिन ने कहा, ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ने भारत को ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता आंदोलन में सबसे आगे रखा है।’

उन्होंने नवाचार और विनियमन को साथ-साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन हमें इसके उपयोग से जुड़े जोखिमों को कम करना होगा। इसे जिम्मेदारीपूर्वक और समान रूप से लागू किया जाना चाहिए।’

भाषा

शुभम वैभव

वैभव


लेखक के बारे में