शहमात The Big Debate: मुद्दों पर वार-पलटवार या विशुद्ध सियासी गैंगवार? पत्थरबाजी में बदला भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
शहमात The Big Debate: मुद्दों पर वार-पलटवार या विशुद्ध सियासी गैंगवार? पत्थरबाजी में बदला भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
शहमात The Big Debate. Image Source- IBC24
- मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भाजयुमो और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हुए।
- अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी भी हुई।
- प्रदर्शन के बाद प्रदेश का सियासी पारा हाई हो चूका है।
शहमात The Big Debate: भोपाल: मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भाजयुमो और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और राजनीतिक घेराव और प्रदर्शन- लड़ाई झगड़ों, पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत दिल्ली एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद शुरु हुई। बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस के प्रदर्शन को देश का अपमान करार देते हुए देश भर में प्रदर्शन किया। इसी सिलसिले में भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। फिर इस दौरान जमकर बवाल हुआ। (शहमात The Big Debate) भोपाल में जहां कांग्रेस कार्यालय के गेट पर झड़प देखने को मिली, दोनों ओर से चप्पल-जूते फेेंके गए, पत्थरबाजी हुई, तो वहीं इंदौर में कांग्रेस कार्यालय प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। इसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े घायल हो गए। ग्वालियर में कांग्रेस कार्यालय छावनी में बदल गया। यहां भी जमकर नारेबाजी और भाजयुमो और- कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प देखने को मिली, तो रीवा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी चोर है के नारे लगाए, राहुल गांधी के पोस्टर पर बरसाए जूते बरसाए। भाजयुमो कार्यकर्ता जहां आक्रामकता के साथ कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन जारी रहने का दावा कर रहे हैं, तो कांग्रेस इसे गुंडागर्दी करार दे रही है।
शहमात The Big Debate: कुल मिलाकर AI समिट में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ एमपी में भाजयुमो के संग्राम से सूबे का सियासी पारा हाई है, लेकिन ऐसे प्रदर्शन केवल भाजयुमो ने नहीं किए। बल्कि शुक्रवार को कांग्रेस एमपी के अलग-अलग हिस्सो में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस्तीफे को लेकर पुतला दहन कर चुकी है। जिसके बाद से ही (शहमात The Big Debate) एमपी हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है, लेकिन सवाल ये कि- चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों अपनी पार्टी के युवाओं को किस रास्ते भेज रही हैं? क्या मुद्दों की बजाय अब पॉलिटिकल गैंगवार ही नई राजनीतिक संस्कृति बनने जा रही हैै?
इन्हे भी पढ़ें:-
- Shikhar Dhawan Wedding News : कौन हैं शिखर धवन की नई दुल्हन सोफी शाइन? आयरलैंड से है खास कनेक्शन, देखें शादी की पहली झलक
- Amit Shah On Naxalism: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर से फिर भरी हुंकार, नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दोहराया अपना संकल्प, CRPF जवानों को लेकर कही ये बात
- Meerut Metro Inauguration : दिल्ली से मेरठ अब मिनटों में! नमो भारत कॉरिडोर का पीएम मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन, पश्चिमी यूपी को करोड़ों की सौगात

Facebook


