अन्नाद्रमुक नेता सी वी शनमुगम ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया
अन्नाद्रमुक नेता सी वी शनमुगम ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया
चेन्नई, सात मई (भाषा) ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नेता सी. वी. शनमुगम ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मैलाम क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद ही राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
पूर्व मंत्री ने अपना इस्तीफा सौंपने के तुरंत बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली में इसकी पुष्टि की।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धन्यवाद।” उन्होंने विस्तार से बताने से इनकार कर दिया।
इस इस्तीफे से तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य में बदलते गठबंधनों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
अन्नाद्रमुक और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के बीच संभावित गठबंधन या द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ गठजोड़ की अफवाहों के बीच, शनमुगम ने इन अटकलों से दूरी बनाए रखी।
नयी सरकार या किसी विशिष्ट गठबंधन की अटकलों से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ नहीं कह सकता। मुझे कुछ नहीं पता।’
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश

Facebook


