अन्नाद्रमुक ने चेन्नई निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

Ads

अन्नाद्रमुक ने चेन्नई निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 09:38 AM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 09:38 AM IST

चेन्नई, 29 मार्च (भाषा) अन्नाद्रमुक ने 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें चेन्नई शहर की सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।

पार्टी महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने वरिष्ठ नेता आदि राजाराम को चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाया है जबकि पूर्व मंत्री बी. वलारमति और एस. गोकुला इंदिरा क्रमशः थाउजेंड लाइट्स और अन्ना नगर निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव में किस्मत आजमाएंगी।

तीसरी सूची में 17 उम्मीदवार शामिल हैं और पार्टी पहले ही दो चरणों में 150 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीट पर एक चरण में चुनाव होंगे और ये चुनाव 23 अप्रैल को होंगे।

भाषा सुरभि अमित

अमित