दिल्ली एम्स के निदेशक ने अभिभावकों से एचपीवी टीकाकरण अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया

दिल्ली एम्स के निदेशक ने अभिभावकों से एचपीवी टीकाकरण अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया

दिल्ली एम्स के निदेशक ने अभिभावकों से एचपीवी टीकाकरण अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया
Modified Date: February 28, 2026 / 10:05 pm IST
Published Date: February 28, 2026 10:05 pm IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने देश भर के अभिभावकों, शिक्षकों, समुदाय के नेताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का सक्रिय रूप से समर्थन और प्रचार करने का आग्रह किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए इस राष्ट्रव्यापी अभियान का स्वागत करते हुए डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह एक ऐसी पहल है जिसमें आने वाले वर्षों में अनगिनत जिंदगियां बचाने की क्षमता है।

भारत में महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक सर्विकल कैंसर है, जिससे हर साल हजारों महिलाओं की जान जाती है।

उन्होंने कहा, ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) का टीका सुरक्षित, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और अत्यधिक प्रभावी है।’

डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को नियमित रूप से इसका टीका लगाने से महिलाओं को प्रभावित करने वाले सबसे आसानी से रोके जा सकने वाले कैंसर में से एक के खिलाफ मजबूत सुरक्षा मिलती है।

डॉ. श्रीनिवास ने कहा, ‘दिल्ली स्थित एम्स में हमने हमेशा एक मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली के आधार के रूप में निवारक स्वास्थ्य देखभाल का समर्थन किया है।’

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में