वायुसेना का पाकिस्तान पर तंज, कहा- ‘उसके पाले में जा के कहा हमने, हू तू तू, पढ़िए पूरी कविता
वायुसेना का पाकिस्तान पर तंज, कहा- ‘उसके पाले में जा के कहा हमने, हू तू तू, पढ़िए पूरी कविता
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक पर शुक्रवार को एक हिंदी कविता शेयर करते हुए पाकिस्तान पर तंज कसा है। कविता में लिखा कि ‘आज किसी ने सरहदें पार की, क्योंकि किसी ने सारी हदें पार की, आज उसके पाले में जा के कहा हमने, हू तू तू-। कविता का शीर्षक ‘हद सरहद की’ है और इसे विपिन ‘इलाहाबादी’ ने लिखा है।
कविता कुछ इस तरह है
हद सरहद की
आज किसी ने सरहदें पार की,
क्योंकि किसी ने सारी हदें पार की।
उस लड़ाकू में, जिसका अर्थ मृगमरीचिका है,
एक हक़ीक़त, गयी रात हमने बयाँ की।
आज किसी ने सरहदें पार की…
-विपिन ‘इलाहाबादी’, 27 फरवरी 2019
यह भी पढ़ें : गुजरात में कांग्रेस विधायक ने छोड़ी कांग्रेस, आधा दर्जन और भी कतार में
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को पाक पर एयर स्ट्राइक करते हुए 350 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में स्थिति जैश के ट्रेनिंग कैंप तबाह कर दिए थे।

Facebook


