एअर इंडिया की महिला पायलटों वाली उड़ान के पूरा होने से देश गौरवान्वित हुआ: राहुल

एअर इंडिया की महिला पायलटों वाली उड़ान के पूरा होने से देश गौरवान्वित हुआ: राहुल

एअर इंडिया की महिला पायलटों वाली उड़ान के पूरा होने से देश गौरवान्वित हुआ: राहुल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: January 11, 2021 10:34 am IST

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एअर इंडिया की महिला पायलटों वाली उड़ान के सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरू पहुंचने के बाद चालक के दल के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि इन्होंने देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरू की सीधी उड़ान को पूरा करने के लिए बधाई। आप लोगों ने देश को गौरवान्वित किया है।’’

उल्लेखनीय है कि एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरू की लंबी सीधी उड़ान सोमवार को दक्षिणी राज्य में उतरी और इस उड़ान की सभी पायलट महिलाएं थीं।

विमान कंपनी एअर इंडिया ने शनिवार को कहा था कि किसी भी भारतीय एयरलाइन द्वारा संचालित यह सबसे लंबी वाणिज्यिक उड़ान होगी।

दुनिया के विपरीत छोर पर स्थित दोनों शहरों के बीच की दूरी 13,993 किलोमीटर है और समय में भी 13.5 घंटे का फर्क है।

भाषा हक

हक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में