जीओसी ने लद्दाख रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीरों के प्रशिक्षण की समीक्षा की
जीओसी ने लद्दाख रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीरों के प्रशिक्षण की समीक्षा की
लेह/जम्मू, 22 सितंबर (भाषा) ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने ‘लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर’ का दौरा करके अग्निवीरों के प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं और रेजिमेंट से संबंधित प्रमुख गतिविधियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जीओसी ने केंद्र में प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र (डीटीएन) का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने सोमवार को प्रशिक्षण संबंधी बुनियादी ढांचे की समीक्षा की और चीनी भाषा प्रयोगशाला में आधुनिक तथा सैन्य अभियानों की जरूरतों के अनुरूप दिए जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया।
सेना ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने ‘लद्दाख स्काउट्स’ के कर्मियों से चाय पर बातचीत की और उनके पेशेवर रवैये, समर्पण तथा कर्तव्य को लेकर प्रतिबद्धता की सराहना की।
भाषा सिम्मी अमित
अमित
अमित

Facebook


