‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती सेवानिवृत्त

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती सेवानिवृत्त

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती सेवानिवृत्त
Modified Date: August 1, 2026 / 12:44 am IST
Published Date: August 1, 2026 12:44 am IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय वायुसेना में महानिदेशक (वायु अभियान) के रूप में सेवाएं देने वाले एयर मार्शल एके भारती शुक्रवार को गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

वायुसेना के उप-प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद एयर मार्शल भारती ने यहां राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय समर स्मारक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘राष्ट्र की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए वायुसेना उप-प्रमुख एयर मार्शल एके भारती ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।’’

एयर मार्शल भारती, थलसेना के तत्कालीन महानिदेशक सैन्य अभियान (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और नौसेना के वाइस एडमिरल एएन प्रमोद मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आयोजित त्रि-सेवा पत्रकार वार्ता के प्रमुख चेहरे थे।

भारत ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे, जिनमें कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए थे।

दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच ‘हॉटलाइन’ पर हुई बातचीत के बाद 10 मई 2025 को सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के साथ संघर्ष समाप्त हुआ था।

इस सैन्य अभियान के बाद एयर मार्शल भारती को वायुसेना का उप-प्रमुख नियुक्त किया गया था।

राष्ट्रीय समर स्मारक ने शुक्रवार को एक अन्य पोस्ट में कहा कि नौसेना के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने भी सेवानिवृत्ति के अवसर पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

भाषा रवि कांत रवि कांत पारुल

पारुल


लेखक के बारे में