दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में
Modified Date: February 7, 2025 / 12:04 pm IST
Published Date: February 7, 2025 12:04 pm IST

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 167 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में