आइसा ने डीयू में विजय जुलूस निकाला, एनटीए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का संकल्प

आइसा ने डीयू में विजय जुलूस निकाला, एनटीए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का संकल्प

आइसा ने डीयू में विजय जुलूस निकाला, एनटीए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का संकल्प
Modified Date: August 6, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: August 6, 2026 10:26 pm IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (आइसा) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में एक “विजय जुलूस” निकाला और ऐलान किया कि जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान शुरू हुआ छात्र आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को खत्म नहीं किया जाता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को वापस नहीं लिया जाता।

यह मार्च कला संकाय से शुरू हुआ। छात्र संगठन द्वारा जंतर-मंतर पर किया गया विरोध प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाप्त हुआ था, जिसके बाद आइसा ने यह मार्च निकाला।

सभा को संबोधित करते हुए आइसा की अखिल भारतीय अध्यक्ष नेहा ने कहा कि यह आंदोलन “समान और न्यायपूर्ण शिक्षा” की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने छात्रों से एनटीए और एनईपी के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया।

संगठन ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बदलने से एनटीए और एनईपी के प्रति उसके विरोध में कोई बदलाव नहीं आएगा और उसने विकेंद्रीकृत प्रवेश परीक्षाओं तथा उच्च शिक्षा में सुधारों की अपनी मांगों को फिर से दोहराया।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में