दिल्ली सरकार छठ से पहले बिहार के लिए शुरू करेगी अंतरराज्यीय बस सेवा: पंकज सिंह
दिल्ली सरकार छठ से पहले बिहार के लिए शुरू करेगी अंतरराज्यीय बस सेवा: पंकज सिंह
नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) दिल्ली सरकार इस वर्ष छठ पर्व से पहले बिहार के लिए विशेष अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह योजना अंतरराज्यीय बस सेवा के अगले चरण का हिस्सा है। इसके तहत दिल्ली और बिहार जल्द ही एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे।
सिंह ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य इस वर्ष छठ पर्व से पहले इन बसों का संचालन शुरू करने का है। ये वातानुकूलित लग्जरी बसें होंगी और शुरुआत में बिहार के सात स्थानों के लिए 50 से अधिक बसें चलाने की योजना है। ये बसें केवल त्योहार के समय तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि पूरे साल संचालित होंगी।’
योजना के अनुसार, ये बसें दिल्ली को बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश

Facebook


