दिल्ली में चलती ट्रेन में अजमेर की महिला के साथ लूट; दो को पकड़े गए

दिल्ली में चलती ट्रेन में अजमेर की महिला के साथ लूट; दो को पकड़े गए

दिल्ली में चलती ट्रेन में अजमेर की महिला के साथ लूट; दो को पकड़े गए
Modified Date: August 26, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: August 26, 2026 10:23 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर चलती रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में 67 वर्षीय महिला का पर्स झपट लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ट्रेन के ए-2 कोच में मंगलवार को हुई घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी के अनुसार, ट्रेन के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पहुंचने से कुछ समय पहले, कथित लुटेरों में से एक चलती ट्रेन में पीछे की ओर से चढ़ा और अजमेर निवासी का पीला पर्स छीन लिया।

अधिकारी ने कहा, ‘महिला के हाथ में भी चोट लगी है। पर्स में एक मोबाइल फोन, एक चार्जर, आधार कार्ड, 15,000 रुपये नकद और लगभग 56 ग्राम वजन की सोने की चेन थी।’

उन्होंने बताया कि बाद में कथित लुटेरों की पहचान जखीरा निवासी 20 वर्षीय दिलशाद उर्फ बड़का और 22 वर्षीय मोहम्मद हसन उर्फ गोलू के रूप में हुई।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में