Akhilesh Yadav on BJP: ‘मुस्लिम होने की वजह से मोईद खान को फंसाया गया’, संसद में अखिलेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- ‘अयोध्या की जनता का धन्यवाद’

Akhilesh Yadav on BJP: ‘मुस्लिम होने की वजह से मोईद खान को फंसाया गया’, संसद में अखिलेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'अयोध्या की जनता का धन्यवाद'

Akhilesh Yadav on BJP: ‘मुस्लिम होने की वजह से मोईद खान को फंसाया गया’, संसद में अखिलेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- ‘अयोध्या की जनता का धन्यवाद’

Akhilesh Yadav on BJP | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 11, 2026 / 01:36 pm IST
Published Date: February 11, 2026 1:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव ने 10 फरवरी को लोकसभा में भाषण दिया
  • बीजेपी सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाए
  • अयोध्या के मोहम्मद मोईद खान का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया

नई दिल्ली: Akhilesh Yadav on BJP इस समय लोकसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया भी 10 फरवरी को लोकसभा में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के कई नाकामियों पर सवाल खड़े किए। अपने भाषण के दौरान सपा प्रमुख ने मोईद खान का मुद्दा भी सदन में उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोईद खान को झूठे रेप केस में फंसाया गया।

Akhilesh Yadav on Ayodhya Rape Case अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के लिए अयोध्या में रहने वाले मोहम्मद मोईद खान को रेप केस में झूठा फंसाया। उन्होंने आगे कहा कि मोहम्मद मोईद खान मुस्लिम है इसलिए उनको फंसाया। उन्होंने आगे कहा कि 72 साल के बुजुर्ग को 19 महीने जेल में रखा और भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी को बदनाम किया गया और केवल इसलिए क्योंकि चुनाव जीत जाए आप अयोध्या की। क्योंकि अयोध्या चुनाव हारे ​थे आप लोग। मैं अयोध्या की महान जनता का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को समाप्त किया है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद मोईद खान और उनके नौकर राजू खान के खिलाफ 29 जुलाई 2024 को पूराकलंदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इन दोनों पर एक नाबालिग दलित युवती के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा में मोहम्मद मोईद को रेप का दोषी बताया और समाजवादी पार्टी पर सवाल खड़े किए। योगी के विधानसभा के बयान के कुछ ही घंटे बाद प्रशासन ने मोहम्मद मोईद के केक बेक्री और तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई करके ध्वस्त कर दिया।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।