अमेरिकी अभिनेता, मार्शल आर्टिस्ट चक नॉरिस के निधन पर अक्षय कुमार ने श्रद्धांजलि दी

अमेरिकी अभिनेता, मार्शल आर्टिस्ट चक नॉरिस के निधन पर अक्षय कुमार ने श्रद्धांजलि दी

अमेरिकी अभिनेता, मार्शल आर्टिस्ट चक नॉरिस के निधन पर अक्षय कुमार ने श्रद्धांजलि दी
Modified Date: March 21, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: March 21, 2026 10:15 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) अमेरिकी मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता चक नॉरिस के निधन पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि नॉरिस का जीवन उनके लिए प्रेरणादायी रहा, जिसने उनके व्यक्तित्व को आकार दिया।

‘वॉकर, टेक्सास रेंजर’ सीरीज में कॉर्डेल वॉकर की भूमिका से लोकप्रिय नॉरिस का बृहस्पतिवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

कुमार ने फिल्मों में आने से पहले मार्शल आर्ट प्रशिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने शुक्रवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक नोट साझा किया, जिसमें दिवंगत अभिनेता की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें स्क्रीन पर देखना केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक सीख की तरह होती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म ‘वे ऑफ द ड्रैगन’, ‘मिसिंग इन एक्शन’ और कई अन्य फिल्मों में चक नॉरिस को देखना सिर्फ मनोरंजन नहीं था… बल्कि शिक्षा थी। अनुशासन, दमदार अभिनय और पर्दे पर उनका सहज नियंत्रण हमेशा मेरे जेहन में बना रहा। उस प्रेरणा के लिए आभारी हूं जिसने मेरे व्यक्तित्व के एक हिस्से को आकार दिया।’’

नॉरिस ने 1968 में आई फिल्म ‘द रेकिंग क्रू’ में एक अंगरक्षक की भूमिका से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसमें डीन मार्टिन के साथ उनका एक दृश्य भी शामिल था। इसके बाद उन्होंने ‘मिसिंग इन एक्शन’, ‘द डेल्टा फोर्स’ और ‘साइडकिक्स’ जैसी 20 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

अभिनेता सिल्वेस्टर स्टालोन, जीन-क्लाउड वैन डैम और डॉल्फ लुंडग्रेन नॉरिस सहित कई हॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में