Vande Bharat: अफसर का सुसाइड.. मंत्री पर गिरी गाज! पंजाब में गरमाई सियासत, आखिर किसने किया अधिकारी को जान देने पर मजबूर?

Punjab Suicide Case: अमृतसर में तैनात पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी।

Vande Bharat: अफसर का सुसाइड.. मंत्री पर गिरी गाज! पंजाब में गरमाई सियासत, आखिर किसने किया अधिकारी को जान देने पर मजबूर?

Punjab Suicide Case/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 22, 2026 / 12:13 am IST
Published Date: March 22, 2026 12:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • एक सुसाइड केस ने पंजाब की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है।
  • पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी।
  • अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सिस्टम के भीतर कोई ऐसा दबाव था, जिसने एक अधिकारी को ये कदम उठाने पर मजबूर किया?

Punjab Suicide Case: नई दिल्ली: एक सुसाइड केस ने पंजाब की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। दरअसल पंजाब के अमृतसर में तैनात पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सिस्टम के भीतर कोई ऐसा दबाव था, जिसने एक अधिकारी को ये कदम उठाने पर मजबूर किया? (Punjab Suicide Case) आखिर क्या है इस पूरे मामले की सच्चाई, और कौन है वो मंत्री जिसे बताया गया मौत का जिम्मेदार।

मरने से पहले रंधावा ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए।रंधावा का आरोप था कि, मंत्री और उनके करीबी उन पर टेंडर प्रक्रिया में दखल देने और चहेतों को ठेका दिलाने का दबाव बना रहे थे। (Punjab Suicide Case)  इतना ही नहीं, परिवार का दावा है कि रंधावा को मंत्री के घर बुलाकर न सिर्फ जलील किया गया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की गई।

Punjab Suicide Case:  वीडियो वायरल होते ही विपक्ष ने सरकार को चारों तरफ से घेर लिया। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने इसे ‘सिस्टम द्वारा की गई हत्या’ करार दिया है, वहीं अकाली दल और बीजेपी ने मंत्री के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लिया और मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

हैरानी की बात ये है कि, कुछ समय पहले हरियाणा में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, (Punjab Suicide Case) जहां IG वाई पूरन कुमार ने DGP समेत कई बड़े अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पंजाब और हरियाणा की इन दो घटनाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के बीच व्याप्त डर और राजनीतिक दबाव को बेनकाब कर दिया है।

Punjab Suicide Case:  फिलहाल, पंजाब सरकार ने मुख्य सचिव को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन सवाल वही है-क्या एक अधिकारी की मौत के बाद ही सिस्टम जागेगा? और क्या रंधावा के परिवार को इंसाफ मिल पाएगा?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.