अक्षय कुमार ने ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी की

Ads

अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' की शूटिंग पूरी की

  •  
  • Publish Date - May 18, 2025 / 04:51 PM IST,
    Updated On - May 18, 2025 / 04:51 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग रविवार को पूरी कर ली। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

अक्षय और प्रियदर्शन करीब 15 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले, दोनों की फिल्म ‘खट्टा मीठा’ साल 2010 में आई थी।

फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म शोभा कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स और अक्षय कुमार के केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बन रही है।

अक्षय कुमार ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,’ भूत बंगला की शूटिंग पूरी हुई! प्रियदर्शन सर के साथ मेरा सातवां सफर, एकता कपूर के साथ दूसरी फिल्म, और वामिका के साथ पहली लेकिन उम्मीद है कि आखिरी नहीं। इस शानदार अनुभव के लिए आभारी हूं।’

फिल्म में परेश रावल, तब्बू, असरानी, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म दो अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

भाषा योगेश सुभाष

सुभाष

ताजा खबर