16 जनवरी तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, यहां के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कहा- लापरवाही से बचे
सभी शैक्षणिक संस्थानों में आठ से 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाए : राव
हैदराबाद, (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर सोमवार को कहा कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आठ से 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाए।
यह भी पढ़ें: कालीचरण के बाद अब इस कथा वाचक ने महात्मा गांधी पर दिया विवादित बयान, गांधी को बताया देशद्रोही
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार तेलंगाना में कोविड-19 के मामले बढ़ने पर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक में राव ने कहा कि अस्पतालों में बिस्तरों, ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तरों और दवाओं की समुचित व्यवस्था की जाये और जांच किट आवश्यकता अनुसार खरीदी जाए।
यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में सीएम, मैराथन समीक्षा.. बदलेगी तस्वीर! 7 जनवरी तक चलेगा बैठकों का दौर, मंत्रियों के काम का भी होगा आकलन
मुख्यमंत्री ने लोगों से ओमीक्रोन के खतरे को लेकर न घबराने की अपील की लेकिन साथ ही एहतियात बरतने को कहा।
Telangana CM K Chandrashekar Rao (in file photo) has directed all educational institutions in the state to declare a holiday from January 8 to January 16: CMO pic.twitter.com/YbF3sVp2BQ
— ANI (@ANI) January 3, 2022
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! महज 1122 रुपए में हवाई सफर करने का मौका, इन शहरों की कर सकते हैं यात्रा, जानिए कब तक है ये ऑफर

Facebook


