सारे भगोड़े कारोबारियों ने कांग्रेस के समय लिया था कर्ज: दुबे
सारे भगोड़े कारोबारियों ने कांग्रेस के समय लिया था कर्ज: दुबे
नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़े कारोबारियों को लेकर सरकार पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि संप्रग सरकार के समय इन लोगों को कर्ज दिया गया।
उन्होंने लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमा संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि देश छोड़कर भागने वाले सारे कारोबारियों ने 2004 से 2014 के बीच संप्रग सरकार के दौरान बैंकों से कर्ज लिया था।
दुबे ने कहा कि भले ही ये लोग देश छोड़कर राजग सरकार में गए हों, लेकिन उन्हें कर्ज संप्रग के समय दिया गया था।
दुबे ने दावा किया कि 1947 में देश की आजादी के बाद से बैंकों ने 52 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें से 15 लाख करोड़ रुपये डूब चुके और 9 लाख करोड़ रुपये के बारे में यह अनिश्चितता की स्थिति है कि ये मिलेंगे या नहीं।
उन्होंने कहा कि तब मोदी सरकार दुनियाभर से प्रेरणा लेकर दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) लाई।
भाषा वैभव माधव
माधव

Facebook


