Chandrapur Father Murder News : वर्दी के पीछे छिपी थी कातिल बेटी! ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता को ऐसे दी दर्दनाक मौत, सालों बाद ऐसे खुला पूरा राज़

चंद्रपुर में महिला पुलिसकर्मी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की जहर देकर हत्या कर दी। तीन साल बाद प्रेमी ने पुलिस को पूरी साजिश बताई, जिसके बाद 4 आरोपी गिरफ्तार हुए।

Chandrapur Father Murder News : वर्दी के पीछे छिपी थी कातिल बेटी! ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता को ऐसे दी दर्दनाक मौत, सालों बाद ऐसे खुला पूरा राज़

Chandrapur Father Murder News / Image Source : social media

Modified Date: March 27, 2026 / 09:47 pm IST
Published Date: March 27, 2026 9:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बेटी ने प्रेमी संग मिलकर पिता को जहर दिया।
  • 5000 रुपये में खरीदा गया था जहर।
  • 5000 रुपये में खरीदा गया था जहर।

चंद्रपुर : Chandrapur Father Murder News महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और खाकी दोनों को शर्मसार कर दिया है। एक बेटी, जो खुद पुलिस विभाग का हिस्सा है, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। यह खौफनाक राज पिछले तीन साल से छिपा था, लेकिन जब प्रेमी-प्रेमिका के बीच दरार पड़ी,तो प्रेमी ने खुद पुलिस को जाकर सचाई बता दी। पुलिस ने इस मामले में महिला पुलिसकर्मी और उसके प्रेमी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रेम संबंध का विरोध बना मौत की वजह

मृतक की पहचान हेड कॉन्स्टेबल जयंत बल्लावार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि जयंत की बेटी आर्या बल्लावार और आरोपी आशीष शेडमाके के बीच 2022 से प्रेम संबंध थे। पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। इसी विरोध को खत्म करने के लिए आर्या और आशीष ने जयंत को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

Crime News 5000 रुपये का जहर और मौत वाला मिल्कशेक

आशीष ने अपने एक रिश्तेदार और चैतन्य उर्फ मोंटी नामक युवक की मदद से 5000 रुपये में जहर खरीदा। 25 अप्रैल 2023 को आर्या ने अपने पिता को बड़े प्यार से मिल्कशेक में जहर मिलाकर पिला दिया। जहर का असर धीरे-धीरे शुरू हुआ। जयंत ड्यूटी पर तो पहुंचे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उस वक्त पुलिस ने इसे महज एक आकस्मिक मृत्यु मानकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

ट्रेनिंग पूरी हुई और फूट गया ‘पाप’ का घड़ा

हैरानी की बात यह है कि मुख्य आरोपी आर्या और आशीष दोनों 2025 में चंद्रपुर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और हाल ही में उनकी ट्रेनिंग पूरी हुई थी। पिछले 1-2 साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन हाल ही में उनके बीच आपसी विवाद शुरू हो गया। अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए आशीष खुद थाने पहुंचा और 23 मार्च 2026 को पुलिस के सामने पूरा सच उगल दिया।

पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी

रामनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आर्या बल्लावार, आशीष शेडमाके, चैतन्य गेडाम और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। Police Daughter Killed Father इनके खिलाफ हत्या (302), आपराधिक साजिश (120B) और साक्ष्य मिटाने (201) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.