PM Modi Meeting With CMs: पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हुई खत्म, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, जानें यहाँ
PM Modi Meeting With CMs: पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में मिडिल ईस्ट को हालातों को लेकर चर्चा हुई।
PM Modi Meeting With CMs/Image Source: Narendra Modi
- पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच जारी वर्चुअल मीटिंग खत्म हो गई है।
- इस बैठक में मिडिल ईस्ट को हालातों को लेकर चर्चा हुई।
- पीएम मोदी ने विश्वास जताया है कि 'टीम इंडिया' के रूप में मिलकर काम करते हुए देश इस स्थिति से सफलतापूर्वक उबर जाएगा
PM Modi Meeting With CMs: नई दिल्ली: पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच जारी वर्चुअल मीटिंग खत्म हो गई है। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में मिडिल ईस्ट को हालातों को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गोवा, पंजाब समेत कई कई राज्यों के सीएम मौजूद रहे। इस बैठक का मकसद साफ था कि दुनिया में चाहे कितनी भी उथल-पुथल मचे, भारत में तेल, गैस और जरूरी सामानों की सप्लाई रुकनी नहीं चाहिए
पीएम मोदी ने विश्वास जताया है कि ‘टीम इंडिया’ के रूप में मिलकर काम करते हुए देश इस स्थिति से (PM Modi Meeting With CMs) सफलतापूर्वक उबर जाएगा। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना है।
पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट को लेकर कही थी ये बात
PM Modi Meeting With CMs: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि, मिडिल ईस्ट का यह संकट भारत के लिए लंबी मुसीबतें खड़ी कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा था कि, केंद्र सरकार अपनी तरफ से हर मुमकिन कदम उठा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर इन योजनाओं को (PM Modi Meeting With CMs) कामयाब बनाने की असली जिम्मेदारी राज्यों के कंधों पर है। पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि, वे सभी अपने-अपने राज्यों में ऐसी व्यवस्था करें जिससे आम आदमी की जरूरत की चीजों पर कोई आंच न आए। उन्होंने याद दिलाया कि जब देश संकट में होता है, तो केंद्र और राज्यों को मिलकर एक परिवार की तरह लड़ना पड़ता है।
कोरोना महामारी से की स्थिति की तुलना
PM Modi Meeting With CMs: मिडिल ईस्ट में तनाव से निर्मित स्थिति की तुलना पीएम मोदी ने 6 साल पहले कोरोना महामारी से की है। पीएम मोदी ने कहा कि, जिस तरह कोरोना के दौरान केंद्र और राज्यों ने ‘टीम इंडिया’ बनकर काम किया था, आज फिर उसी जज्बे की जरूरत है। मार्च 2020 में जब पूरी दुनिया थम गई थी, (PM Modi Meeting With CMs) तब पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ लगातार मीटिंग्स का सिलसिला शुरू किया था। उस वक्त पहली मीटिंग 20 मार्च 2020 को हुई थी, जिसके ठीक चार दिन बाद देश में तीन हफ्ते का लॉकडाउन लगा था। उस मुश्किल दौर में उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा बार मुख्यमंत्रियों से बात की थी ताकि टेस्टिंग, ट्रैकिंग और इलाज में कोई कमी न रहे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Noida International Airport Inauguration : PM मोदी करेंगे कल करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का लोकार्पण, अब यूपी होगा 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला पहला राज्य
- Raipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत, ससुराल वालों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
- Ladakh Today Avalanche News: यहां भयानक हादसा.. हिमस्खलन के बाद बर्फ के नीचे दबे दर्जनों वाहन, जानें कितने लोगों ने गंवाई जान

Facebook


