Maa Bamleshwari Band Aarti: डोंगरगढ़ की माँ बम्लेश्वरी के लिए पुलिस की अनोखी आराधना.. बैंड की धुन पर हुई महा-आरती, आप भी देखें ये वीडियो

Maa Bamleshwari Band Aarti Live Video: राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में बैंड के साथ भव्य आरती-अर्चना का आयोजन किया।

Maa Bamleshwari Band Aarti: डोंगरगढ़ की माँ बम्लेश्वरी के लिए पुलिस की अनोखी आराधना.. बैंड की धुन पर हुई महा-आरती, आप भी देखें ये वीडियो

Maa Bamleshwari Band Aarti Live Video || Image- IBC24 News File

Modified Date: March 27, 2026 / 07:03 pm IST
Published Date: March 27, 2026 7:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस बैंड के साथ मां बम्लेश्वरी आरती।
  • चैत्र नवरात्रि में सुरक्षा और भक्ति का समन्वय।
  • भक्तिमय माहौल और शांति से संपन्न मेला।

राजनांदगांव: पावन रामनवमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में भव्य पुलिस बैंड के साथ आरती-अर्चना का आयोजन किया। (Maa Bamleshwari Band Aarti Live Video) नवरात्रि पर्व के दौरान सफल और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिस ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मंदिर में पूजा-अर्चना की। राजनांदगांव पुलिस बैंड ने भक्तिमय वातावरण बनाया, जिससे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न चैत्र नवरात्री

नवरात्रि के दौरान राजनांदगांव पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व व्यवस्थित दर्शन की सुविधा दी। इस प्रयास की लोगों ने काफी प्रशंसा की। किसी भी पदयात्री के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई और डोंगरगढ़ मेला भी बिना किसी अपराध के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

‘हमेशा लोगों की सेवा और सुरक्षा’ : राजनांदगांव पुलिस

राजनांदगांव पुलिस ने कहा कि वे आगे भी जनसेवा, सुरक्षा और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन के लिए पूरी मेहनत और समर्पण से काम करते रहेंगे। (Maa Bamleshwari Band Aarti Live Video) इस प्रकार, पुलिस ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि वे हमेशा लोगों की सेवा और सुरक्षा में तत्पर रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस

कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’

अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की

उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया

राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस

राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown