लाल किले से संसद तक सभी सांसद निकालेंगे तिरंगा बाइक रैली, संस्कृति मंत्रालय ने सांसदों से की ये अपील

All MPs will take out tricolor bike rally from Red Fort to Parliament

लाल किले से संसद तक सभी सांसद निकालेंगे तिरंगा बाइक रैली, संस्कृति मंत्रालय ने सांसदों से की ये अपील

India news today in hindi 2 January : 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र,

Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: August 2, 2022 12:46 pm IST

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को सांसदों के लिए ‘‘तिरंगा बाइक रैली’’ का आयोजन किया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में सम्मिलित होने का आग्रह किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा कि यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है ना कि भाजपा की ओर से। उन्होंने सभी दलों के सांसदों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया और उन्हें सुबह साढ़े आठ बजे लाल किला पहुंचने को कहा।

Read more : खालीस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला शख्स एमपी में गिरफ्तार, पंजाब और दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

संसदीय दल की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर नौ अगस्त से 15 अगस्त के बीच आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। उन्होंने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान पर खासा जोर दिया और भाजपा सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में लोगों को इससे जोड़ने का आग्रह किया। नड्डा ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए पार्टी नेताओं से सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच ‘‘प्रभात फेरी’’ निकालने और पार्टी की युवा शाखा के नेताओं से बाइक के जरिए तिरंगा यात्रा निकालने को कहा। ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का आग्रह किया है।

Read more : इस विभाग के अधिकारियों को विशेष भत्ते के रूप में मिलेगा 19000 रुपए से अधिक, कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल ने लिया बड़ा फैसला

जोशी ने कहा कि पार्टी के नेता 11 से 13 अगस्त तक बूथ स्तर तक प्रभात फेरी निकालेंगे और इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन ‘‘रघुपति राघव राजा राम’’ और राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ का गायन करेंगे। नड्डा ने अपने संबोधन में सांसदों से कहा कि इन कार्यक्रमों के दौरान अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और उन बूथों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने का कहा, जहां पिछले चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पार्टी 14 अगस्त को ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ भी मनाएगी। भारत के विभाजन के कारण अपनी जान गंवाने वाले और अपनी जड़ों से विस्थापित होने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में सरकार ने हर साल 14 अगस्त को उनके बलिदान को याद करने के लिए ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ मनाने का फैसला किया था। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी घोषणा की थी।

Read more : इस कंंपनी ने लांच किया दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन, मात्र 20 मिनट में फुल चार्ज होती है बैटरी

संसदीय दल की बैठक में नड्डा ने मध्य प्रदेश के स्थानीय निकाय के चुनाव सहित हाल के अन्य चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। पांच अगस्त को भाजपा के सांसदों की एक बैठक होगी जिसमें छह अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा से है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।