All School Closed News: 19 जुलाई तक सरकारी-प्राइवेट सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश, शिक्षा विभाग ने मौसम को देखते हुए लिया बड़ा फैसला
All School Closed News: 19 जुलाई तक सरकारी-प्राइवेट सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश, शिक्षा विभाग ने मौसम को देखते हुए लिया बड़ा फैसला

All School Closed News: 19 जुलाई तक सरकारी-प्राइवेट सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश, शिक्षा विभाग ने मौसम को देखते हुए लिया बड़ा फैसला / Image: AI generated
- 19 जुलाई 2026 तक सभी सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद
- आदेश हायर सेकेंडरी स्तर तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू
- शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया
जम्मू-कश्मीर: All School Closed News जून के मध्य से ही देशभर में नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही बच्चे स्कूल की ओर लौटने लगे हैं। हालांकि मानसून की बेरूखी के चलते देश के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है तो कहीं स्कूलों के टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है। लेकिन इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर के स्कूलों में 6 से 19 जुलाई 2026 तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित करने का फ़ैसला किया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
6 जुलाई से 19 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
All School Closed News शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कश्मीर डिवीज़न में हायर सेकेंडरी लेवल तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में 06.07.2026 से 19.07.2026 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान किसी भी प्रकार के शैक्षणिक कार्य नहीं होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक (DSEK) नसीर अहमद वानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आदेश सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं और आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
Summer vacation declared in all government and private schools upto higher secondary level in Kashmir Division from 6 July to 19 July 2026. pic.twitter.com/wCRkidXuKt
— ANI (@ANI) June 30, 2026
नोएडा में बदला गया स्कूलों का टाइम टेबल
दूसरी ओर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन (UP School Timing Update) ने बड़ा फैसला लेते हुए जनपद के सभी कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक जनपद में सभी सरकारी और गैरसरकारी 1 से 8 तक सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे।
बिहार में स्कूल बंद
इससे पहले बिहार में जिला मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार ने जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। पटना डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि दोपहर की तेज धूप और भीषण हीटवेव के कारण बच्चों के स्वास्थ्य प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की गंभीर संभावना है। इसी खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने बच्चों को लू की चपेट में आने से बचाने के मकसद से यह निर्णय लिया है।
पड़ रही ताबड़तोड़ गर्मी
बता दें कि पटना समेत पूरे बिहार में भारी गर्मी पड़ रही है। पटना का तापमान रविवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके कारण पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा में तेजी आने के आसार है। इधर, उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 48 घंटे के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून को प्रदेश के अलग-अलग भागों में प्रसार के आसार हैं।
ये भी पढ़ें
- Bhubaneswar Double Murder News: छात्रा को परेशान करता था नाबालिग.. फिर दोस्तों ने रची खूनी साजिश, सिर्फ लड़के को नहीं बल्कि इसे भी उतार दिया मौत के घाट
- Vande Bharat: ‘दान चोरी’ पर रार, सियासत धुआंधार! चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का मार्च, जांच पर क्यों मचा है घमासान?
- शह मात The Big Debate: धर्मांतरण पर मोर्चा तैयार..’नए कानून’ का इंतजार! साहू समाज ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या निगरानी से रुकेगा धर्मांतरण?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कश्मीर डिवीजन के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 6 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक बंद रहेंगे।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: All School Closed News: all government and private schools closed from 6 July to 19 July 2026

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm