All School Closed News Today | Photo Credit: IBC24
भूनेश्वर: All School Closed News Today अप्रैल का आधा महीना निकल चुका है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने के पहले ही हफ्ते से तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें ओडिशा की तो यहां गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा तथा हालात असहनीय हो सकते हैं। वहीं
All School Closed News Today मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में रोजाना 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। भीषण लू की आशंका को देखते हुए बलांगीर और कालाहांडी जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि सोनपुर में चार दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि 19 अप्रैल को भी हालात गंभीर बने रहेंगे। टिटिलागढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा और नुआपड़ा में पारा 45 डिग्री तक जा सकता है, जबकि बलांगीर, भवानीपटना और सुंदरगढ़ में 44 डिग्री दर्ज होने का अनुमान है। बौद्ध, सोनपुर और बरगढ़ में तापमान 43 डिग्री के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग ने 20 और 21 अप्रैल के लिए भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी ओडिशा के अधिकांश इलाकों में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।