Very Heavy Rain IMD Red Alert for Himachal Pradesh || Image- IBC24 News Archive
शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जिलों में सड़क संपर्क, बिजली और पेयजल व्यवस्था बाधित हो गई है। (Very Heavy Rain IMD Red Alert for Himachal Pradesh) भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कांगड़ा, चंबा और सिरमौर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण राज्य में 145 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 508 बिजली वितरण ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं और 43 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। (Very Heavy Rain IMD Alert for Himachal Pradesh) उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति समेत कई जिलों में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से छोटे पुल और नालों पर बने संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कई क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मंत्री ने बताया कि जुलाई महीने में बारिश से जुड़ी घटनाओं, सड़क हादसों, भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी घटनाओं में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी संबंधित विभाग राहत एवं बहाली कार्य में जुटे हैं। (Very Heavy Rain IMD Red Alert for Himachal Pradesh) सरकार ने सभी जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि रेड अलर्ट वाले जिलों में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: The India Meteorological Department (IMD) has issued a Red Alert for the Kangra, Chamba, and Sirmaur districts of Himachal Pradesh, warning of heavy to very heavy rainfall, with isolated extremely heavy downpours, as the southwest monsoon… pic.twitter.com/MKbetfL0au
— ANI (@ANI) July 21, 2026
किसान महापंचायत: शंभू बॉर्डर सील किए जाने के बीच दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को रोका गया
अयोध्या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक के लिए पहुंचने लगे सदस्य
संभल के शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 25 अगस्त तक टली
रायलसीमा में 20,884 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लागू कर रही है सरकार : नायडू
रिची मेहता की ‘फूलन’ टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी