All School Holiday Today: सभी स्कूलों को अचानक बंद करने का आदेश जारी.. आने वाले दिनों में भी नहीं खुलेंगे विद्यालयों के दरवाजे!.. हो जाएगी बच्चों की मौज!

Ads

सितंबर का महीना आज से शुरू हो गया है। सितंबर को त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से भी खास माना जाता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं, जिसके चलते स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेंगी।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 01:05 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 01:15 PM IST

All Schools Holiday Today Collector Order in Jammu || Image- IBC24 News Archive

HIGHLIGHTS
  • पुंछ में सभी स्कूल बंद
  • भारी बारिश के बाद लिया फैसला
  • नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ा

जम्मू: पुंछ जिले के सभी स्कूलों को भारी बारिश तथा नदियों-नालों में जलस्तर बढ़ने के कारण मंगलवार को बंद करने का आदेश दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी एक सार्वजनिक सूचना में इस निर्णय की जानकारी दी गई। (All Schools Holiday Today Collector Order) अधिकारियों ने बताया कि जिले के हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

उत्तराखंड में भी छुट्टी का ऐलान

सितंबर का महीना आज से शुरू हो गया है। सितंबर को त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से भी खास माना जाता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं, जिसके चलते स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेंगी। लेकिन इससे पहले आज यानी एक सितंंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेंगे। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

दरअसल, उत्तराखंड में इस समय लगातार भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गई है। लगातार बिगड़ते मौसम का असर अब स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है। (All Schools Holiday Today Collector Order) इसी बीच उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है।

कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, आज 20 अगस्त को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत आज 1 सितंबर को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा एवं निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 31 अगस्त, 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट / नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घण्टों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत ‘ऑरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। (All Schools Holiday Today Collector Order) जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 01.09.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 01.09.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद

महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’

कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला

Q1. पुंछ में स्कूल क्यों बंद किए गए?

भारी बारिश और नदियों-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्कूल बंद किए गए।

Q2. पुंछ में स्कूल कब बंद रहेंगे?

अधिकारियों के आदेश के अनुसार मंगलवार को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Q3. स्कूल बंद करने का आदेश किसने जारी किया?

मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर स्कूल बंद करने की जानकारी दी गई।