लंदन, एक सितंबर (भाषा) यूक्रेन पर रूस के हालिया हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार शाम से ओडेसा और उसके आसपास के क्षेत्र में हवाई बमों और ड्रोन से हमले जारी हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमले में कुल 12 लोगों की मौत हुई है जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं।’’
भाषा
सिम्मी मनीषा
मनीषा