राफेल विमान सौदे में भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप

राफेल विमान सौदे में भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप

राफेल विमान सौदे में भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 15, 2017 8:25 am IST

नई दिल्ली। पिछले चार सालों से देश की सत्ता पर आसीन भाजपा के दामन पर भी भ्रष्टाचार के दाग उभर कर सामने आने लगे है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राफेल विमान सौदा में सरकार पर सरकारी सांठगांठ वाले पूंजीवाद को बढ़ाने का आरोप लगाकर मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा की यूपीए शासनकाल में 2012 के समय फ्रेंच कंपनी राफेल से 126 लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा 10.20 अरब अमेरीकी डाॅलर मतलब तब के 54 हजार करोड़ रूपए में हुआ था।

वहीं मोदी सरकार ने 26 राफेल खरीदने का सौदा 8.7 अरब अमेरीकी डाॅलर में किया। सूरजेवाला का बताना चाहते थे की यूपीए के समय हुए राफेल विमान सौदे में एक राफेल विमान की कीमत 526 करोड़ रूपए आ रही थी। वहीं अब एक राफेल विमान मूल्य 1570.80 करोड़ रूपये आने वाला है। वैसे भाजपा इस आरोपों को सिरे से खारीज कर रही है। 

 

अमन वर्मा, IBC24


लेखक के बारे में